Contents
- 1 Birth Certificate (Janm praman patra) Online registration
- 2 योग्यता
- 3 आवेदन शुल्क
- 4 बर्थ सर्टिफिकेट कहां बनता है?
- 5 जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- 6 जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) ऑफलाइन कैसे अप्लाई करें?
- 7 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- 8 जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) कितने दिन में प्राप्त होता है?
- 9 जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Birth Certificate (Janm praman patra) Online registration
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फार्म व दस्तावेज़

योग्यता
- नागरिकता : भारतीय
- जन्म स्थान : भारत
- आप नीचे दी गयी लिंक्स पे क्लिक करके सेवाओं का लाभ ले सकते है |
आवेदन शुल्क
- बर्थ सर्टिफिकेट का पंजीकरण अगर शिशु के पैदा होने के 21 दिन के अंदर किया जाता है, तो कोई शुल्क अदा नहीं करना होता है, लेकिन 21 दिन के बाद निम्नलिखित शुल्क आपको देने पड़ सकते हैं।
- अगर 21 दिन से ज्यादा बीत जाते हैं, तो 2 रुपये बतौर विलंब शुल्क देने होते हैं।
- शिशु के पैदा होने के 30 दिन से ज्यादा (एक साल से कम) बीत जाने पर 5 रुपये का विलंब शुल्क देना होगा।
- एक वर्ष के भीतर जन्म को दर्ज नहीं किया गया, तो प्रथम श्रेणी के मैजिस्ट्रेट या प्रेसिडेंसी मैजिस्ट्रेट के आदेश पर 10 रुपये के विलंब शुल्क के भुगतान पर जन्म पंजीकृत किया जाता है ।
बर्थ सर्टिफिकेट कहां बनता है?
- जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) उन पंजीकरण केंद्रों व कार्यालयों से जारी किए जाते हैं, जहां बच्चे के जन्म के समय उसके माता-पिता रह रहे थे।
- मुख्य रूप से बर्थ सर्टिफिकेट इन जगहों से जारी होते हैं
- नगर निगम
- नगर पालिका
- नगर पालिका परिषद
- ग्राम पंचायत (गांव में)
जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- डिजिटल इंडिया के इस दौर में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाना काफी आसान हो गया है। बस जरूरत है आपको इंटरनेट की। आइए जानते हैं जन्म पत्र ऑनलाइन कैसे प्राप्त हो सकता है।
- सबसे पहले वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाएं।
- दाईं ओर आपको साइन-अप बटन दिखेगा।
- इस साइन अप बटन पर क्लिक करें।
- साइनअप बॉक्स पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो दिखाई देगा।
- इसमें बॉक्स में मांगे गए विवरण भरें जैसे नाम, आईडी, जिला या शहर/गांव, मोबाइल नंबर, जन्म स्थान।
- सत्यापन कोड दर्ज करके रजिस्टर टैब पर क्लिक करें।
- पंजीकरण होने के बाद पुष्टि के लिए आपके ईमेल आईडी में मेल आएगा।
- ईमेल इनबॉक्स पर आए मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके लॉगिन के लिए एक नया पासवर्ड सेट करें।
- पासवर्ड बनने के बाद दोबारा से साइन इन करें।
- अब एक फॉर्म पॉप अप होगा।
- इसमें बच्चे, माता-पिता और स्थान के नाम को भरना होगा।
- फॉर्म को भरकर 24 घंटे बाद सबमिट करें।
- इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें और अपने कंप्यूटर पर एक सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर लें।
- अब फॉर्म लेकर अपने क्षेत्र के रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करवा दें।
- आवेदन पत्र जमा होने के बाद ई-मेल आईडी पर पुष्टि के लिए एक मेल आएगा।
- मेल के जरिये ही आवेदनकर्ता को जन्म प्रमाण पत्र के ऑनलाइन पंजीकरण के संबंध में सूचना मिलती रहेगी।
- जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति आप साइन इन करने वाले पोर्टल के होम पेज से आवेदन संदर्भ संख्या (Application Reference Number) की मदद से जान सकते हैं।
- नोट: ध्यान दें कि केंद्रीय वेबसाइट में जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उन्हीं लोगों के लिए है, जिनके शिशु का जन्म घर पर ही हुआ हो। इसके अलावा, आप अपने राज्य सरकार की वेबसाइट पर भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक राज्य सरकार की ऑनलानइन प्रक्रिया और नियम अलग-अलग हो सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) ऑफलाइन कैसे अप्लाई करें?
- आप जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) ऑफलाइन भी हासिल कर सकते हैं। इससे संबंधित प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- संबंधित रजिस्ट्रार कार्यालय से जन्म पंजीकरण फॉर्म लें।
- अगर बच्चा अस्पताल में पैदा हुआ है, तो चीफ मेडिकल ऑफिसर स्वयं ही आपको फॉर्म दे देते हैं।
- फॉर्म भरने के बाद बच्चे के जन्म से संबंधित अस्पताल द्वारा प्राप्त दस्तावेज के साथ इसे रजिस्ट्रार के पास जमा करवा दें।
- इसके बाद जन्म रिकॉर्ड (दिनांक, समय, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम, नर्सिंग होम/अस्पताल) संबंधित सभी तथ्यों का सत्यापन
- रजिस्ट्रार द्वारा किया जाता है।
- इसके बाद बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र आवेदक को जारी किया जाता है।
- 7 से 15 दिन तक आपके पते पर जन्म प्रमाणपत्र भेज दिया जाता है।
- जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के सेक्शन 14 के तहत, बच्चे के नाम के बिना भी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
- ऐसे मामलों में नाम पंजीकरण प्राधिकरण द्वारा बच्चे के जन्म पंजीकरण की तारीख से 12 महीने के भीतर और कुछ नियमों के साथ 15
- साल तक निर्धारित शुल्क के साथ दर्ज किया जा सकता है।
- अगर बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट (Janm praman patra) जन्म के 21 दिन के भीतर पंजीकृत नहीं होता है, तो राजस्व अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस बच्चे के
- जन्म और अन्य संबंधित तथ्यों का सत्यापन करेगी। आमतौर पर यह एक लंबी प्रक्रिया होती है,
- इसलिए शिशु के पैदा होते ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण करवा लेना चाहिए।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज
- बर्थ सर्टिफिकेट (Janm praman patra) बनवाते समय नीचे दिए दस्तावेजों को अपने साथ जरूर रखें
- आवेदन पत्र
- बच्चे के जन्म का प्रमाण यानी हॉस्पिटल की रसीद
- माता-पिता का पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड आदि)
- शपथ पत्र (affidavit) अगर बच्चे के जन्म के एक साल बाद पंजीकरण करवाया जा रहा हो तो बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने की पूरी प्रक्रिया जानने के बाद अब पता करते हैं कि यह सर्टिफिकेट कब तक मिल जाता है।
जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) कितने दिन में प्राप्त होता है?
- बर्थ सर्टिफिकेट (Janm praman patra) के लिए आवेदन करने के बाद आपको यह 7 से लेकर 21 दिन के बीच में मिल सकता है।
- बर्थ सर्टिफिकेट बनने के बाद आप इसे ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- आप इसे नगर निगम के लोकल ऑफिस में जाकर भी ले सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सबसे पहले आप को इस पेज के अंत में जाना होगा |
- उसके बाद दी गयी लिंक “अप्लाई ऑनलाइन न्यू वोटर कार्ड” पे क्लिक करें |
- उसके बाद एक नया पेज खुलेगा उस पर आप दी गयी जानकारी को सही से भरें |
- जानकारी को सही से भरने के बाद सबमिट बटन पे क्लिक करें |
- उसके बाद जन्म प्रमाण पत्र (Janm praman patra) ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जायेगा |
महत्वपूर्ण लिंक्स
नया यूजर यहाँ रजिस्टर करे
पुराने यूजर यहाँ लॉगिन करे
अपना पासवर्ड भूल गए
सम्बंधित सहायता के लिए
ऑफिसियल वेबसाइट